किसानों के हित में निरंतर प्रयास
गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सरकार
हमारे जिले की 5 ZDC किसानों को गन्ना उत्पादन से जुड़ी सुविधाएँ, प्रशिक्षण, कृषि उपकरण, उन्नत बीज, उर्वरक एवं अन्य लाभ अनुदान/सब्सिडी पर उपलब्ध कराती हैं।
पूर्वी चंपारण (पुरवी चंपारण) जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह जिला महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के लिए विश्व-प्रसिद्ध है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी प्रशासन, समावेशी विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिले में कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएँ हैं। मैं जिले के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे प्रशासन के साथ सहयोग कर एक शांत, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर पूर्वी चंपारण के निर्माण में सहभागी बनें।
श्री सौरभ जोरवाल , आई.ए.एस
जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी
पूर्वी चंपारण (मोतीहारी), बिहार