गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सरकार
हमारे जिले की क्षेत्रीय विकास परिषद(ZDC) किसानों को गन्ना उत्पादन से जुड़ी सुविधाएँ, प्रशिक्षण, कृषि उपकरण, उन्नत बीज, उर्वरक एवं अन्य लाभ अनुदान/सब्सिडी पर उपलब्ध कराती हैं | पंजीकरण करने के लिए यहाँ क्लिक करे |

क्षेत्रीय विकास परिषद (ZDC)

(पूर्वी चम्पारण)

हमारे जिले की 5 ZDC किसानों को गन्ना उत्पादन से जुड़ी सुविधाएँ, प्रशिक्षण, कृषि उपकरण, उन्नत बीज, उर्वरक एवं अन्य लाभ अनुदान/सब्सिडी पर उपलब्ध कराती हैं।

क्षेत्रीय विकास परिषद् की बजट का 70% विकास कार्य, 20% आधारभूत संरचना और अधिकतम 10% स्थापना मद पर व्यय किया जाता है।

किसान के लिए प्रमुख सुविधाएँ

  • उन्नत बीज, उर्वरक एवं खाद की आपूर्ति
  • सिंचाई दक्षता बढ़ाने हेतु ड्रिप/स्प्रिंकलर
  • सोलर पम्पसेट एवं ऊर्जा समाधान
  • कृषि यंत्रीकरण (ट्रैक्टर उपकरण/इम्प्लीमेंट)
  • मृदा परीक्षण एवं पौध संरक्षण
  • प्रशिक्षण एवं विस्तार सेवाएँ

सूचना पट्ट

District Magistrate

जिलाधिकारी का संदेश


पूर्वी चंपारण (पुरवी चंपारण) जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह जिला महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के लिए विश्व-प्रसिद्ध है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी प्रशासन, समावेशी विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिले में कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएँ हैं। मैं जिले के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे प्रशासन के साथ सहयोग कर एक शांत, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर पूर्वी चंपारण के निर्माण में सहभागी बनें।

श्री सौरभ जोरवाल , आई.ए.एस

जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी
पूर्वी चंपारण (मोतीहारी), बिहार